Saturday, November 23, 2024

बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

 


बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं




आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)

  • मिश्रण बनाने के लिये
  • बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
  • हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
  • नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
  • हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
  • ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम




तड़का लगाने के लिये

  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • राई -  आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to prepare Besan Dhokla

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.

बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.

No comments:

Post a Comment

How To Make Jalebi

 How To Make Jalebi                           Jalebi is a popular Indian sweet made of deep-fried spirals of flour batter soaked in sugar sy...